Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

जनसागर टुडे
नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कुंवर अजय सिंह को एक बार फिर महासभा की जिम्मेदारी दी गई। इसमें राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक नए राजनीतिक दल भारत देशम पार्टी बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग प्रांतों से आए क्षत्रिय प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में मतदान किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, नीरज कुमार सिंह व काशी सिंह तंवर को क्षत्रिय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, अधिवेशन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने राजनीतिक रूप से क्षत्रियों के सशक्तीकरण के लिए भारत देशम पार्टी नाम से एक राजनीतिक दल बनाने का प्रस्ताव पेश किया। उसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। कुंवर अजय सिंह को राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा. परमिंदर सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व डा. बच्चन राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें 18 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 15 राष्ट्रीय संगठन मंत्री, 11 राष्ट्रीय महामंत्री व 23 प्रदेशों को प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img