Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी व आरडब्ल्यूए टीम ने किया...

ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी व आरडब्ल्यूए टीम ने किया स्वागत समारोह का आयोजन

जन सागर टुडे
साहिबाबाद- शालीमार गार्डन एक्सटेंशन वन सद्भावना मार्ग सोसाइटी में वहां केआरडब्ल्यू एवं ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी द्वारा स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ! आयोजित किए गए इस स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ओ बी सी  वर्ग कल्याण मंत्री  व दिव्यांग सशक्तिकरण  मंत्री उत्तर प्रदेश  नरेंद्र कश्यप, साहिबाबाद विधायक पंडित सुनील शर्मा , भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर मावी और ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव का सम्मान और स्वागत फूलों की माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर कर किया गया ! स्वागत किए जाने के दौरान ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नरेंद्र कश्यप को प्रदेश में मंत्री बना कर पूरे गाजियाबाद का सम्मान करने का काम किया है ! इस मौके पर नरेंद्र कश्यप और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सरकार द्वारा जनहित में दिए गए योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया और उपलब्धियों को गिनाया ! शालीमार गार्डन की आरआरडब्ल्यू टीम ने फूल माला पहनाते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और बधाई दी ! मंच का संचालन स्वयं विनोद चौधरी द्वारा किया गया ! स्वागत करने वालों में विनोद चौधरी के साथ प्रमुख रूप से

राजेश शर्मा उपाध्यक्ष,कर्म सिंह उपाध्यक्ष संजय दुबे उपाध्यक्ष पवन कुमार सक्सेना महासचिव,अजय शर्मा सहसचिव कुलदीप सिंह सचिव,उदित भारद्वाज विजेंद्र कुमार कैशियर पंकज शर्मा ,राकेश गिरी ,नीरज कुमार,राजेश गुप्ता अरविंद शर्मा ,ऐ के दास,उपेन्द्र चौधरी आर.के.सिंह मनीष शर्मा और कई लोग मौजूद रहे !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img