Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादभाजपा की डबल इंजन सरकार को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगा...

भाजपा की डबल इंजन सरकार को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगा गठबंधन- नाहर सिंह यादव

प्रसपा महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन
जनसागर टुडे संवाददाता

साहिबाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में पसोंडा स्थित एक फार्म हाउस मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ! इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के प्रवक्ता नाहर सिंह यादव रहे ! नाहर सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रदेश में भाजपा और गठबंधन का कड़ा मुकाबला है लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का काम कर रहा है ! प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और गठबंधन भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करेगी ! इस दौरान महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी लोग एकजुट होकर विधानसभा चुनावों की तैयारी में लग जाएं और अपने अपने प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें ! इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह निवेदन किया कि हम सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी के नियम व नीतियों पर कार्य कर रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एवं राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन हुआ है और जहां पर भी जो भी प्रत्याशी गठबंधन से चुनाव लड़ रहा है हम उस प्रत्याशी को जिता कर अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ लखनऊ विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता करेंगे ! उन्होंने कहा कि मैं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इसी तरह हमारी पार्टी एवं नीतियों को आगे बढ़ाते रहें और ईश्वर उन पर अपनी कृपा बनाए रखें दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव ने ओबीसी पर हुई हमले की भी निंदा की और कहा कि इतनी समझा होनी चाहिए या सीबीआई जांच होनी चाहिए

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img