Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादमंडल अध्यक्ष करण शर्मा ने टीम के साथ अजीत त्यागी के लिए...

मंडल अध्यक्ष करण शर्मा ने टीम के साथ अजीत त्यागी के लिए वोट मांगे

जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजनगर मंडल अध्यक्ष करण शर्मा के नेतृत्व में राजनगर मंडल की टीम ने अशोक नगर व नेहरु नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं से मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान उनका उद्देश्य लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी रहा ताकि 10 फरवरी को मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ सके। किसान मोर्चा की टीम ने विधायक अजीत पाल त्यागी व योगी सरकार द्वारा विगत पिछले 5 वर्षों में कराए गए कार्यों से भी जनता को अवगत कराया।
इस जनसंपर्क के दौरान मुरादनगर विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी, संदीप त्यागी, ओबीसी मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष उमेश भाटी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंदर चौधरी, किसान मोर्चा महानगर कार्यकारिणी सदस्य बृजेश यादव, किसान मोर्चा राजनगर मंडल महामंत्री अनुज वर्मा, मंडल मंत्री शिवानी शर्मा व सचिन चौधरी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मोहित त्यागी आदि थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img