Wednesday, May 15, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमआलेखनारी सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट - विभा रावत

नारी सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट – विभा रावत

जनसागर टुडे 
चुनाव प्रचार के दौर में सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। मुरादनगर विधानसभा अपने आप में आधा गांव आधा शहर की भौगोलिक पृष्ठभूमि की पहचान रखती है। गांव देहात में जन संपर्क करना शहर की अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन होता है उसी का ख्याल रखते हुए राजनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी व वरिष्ठ समाज सेविका विभा रावत ने फिर एक बार योगी सरकार के संकल्प को लेकर नारियों के सम्मान में घर घर जाकर सभी से जनसंपर्क करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अपने धुआंधार प्रचार से मोदी योगी सरकार के द्वारा नारी सशक्तिकरण नारी सुरक्षा के संदेश को घर घर पहुंचाने का काम किया है। विभा रावत ने कहा योगी सरकार ने सभी का साथ सबका विकास, सबका विश्वाश को आधारभूत माना है। नारी सुरक्षा भयमुक्त प्रदेश को पुनः स्थापित करने के लिए सभी को भाजपा के साथ आना बहुत जरूरी। पथिका त्यागी अपने चुनाव प्रचार काफिले को लेकर मुरादनगर शहर मंडल की कॉलोनी कॉलोनी जाकर जनसंपर्क के माध्यम से बैठक के माध्यम से योगी सरकार द्वारा विकास सुरक्षा सुशासन के नाम पर वोट मांगने का काम कर रही है। जनता की अपार जनसमर्थन से वह बहुत उत्साहित हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने डिफेंस कॉलोनी, बृज विहार आदि कॉलोनी वासियों के बीच जाकर प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा को वोट की अपील की। इस दौरान सभासद बिंदु त्यागी, वर्षा चौधरी, शीतल चौधरी, किरण सिंह,रूपांशी त्यागी आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img