Friday, March 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअंकुश राजा, शिल्पी राज और नीलम गिरी का हिट गाना का 'कलs...

अंकुश राजा, शिल्पी राज और नीलम गिरी का हिट गाना का ‘कलs बियाह गर्दा होई’ 5 मिलियन व्यूज किया पार

जन सागर टुडे संवाददाता

वाराणसी :  एक्टर सिंगर अंकुश राजा, पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज और खूबसूरत अदाकारा नीलम गिरी का सुपरहिट वीडियो गाना’ कलs बियाह गर्दा होई’ 5 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। विदित हो कि अंकुश राजा की आवाज के दीवाने बड़ी संख्या में भोजपुरी के दर्शक हैं। वहीं शिल्पी राज के आवाज ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी खासी जगह बना ली है। इन दोनों के गाने एक साथ रिलीज हो या अलग-अलग इन गानों के वायरल होने की संभावना बहुत होती है। और जब खूबसूरत अदाकारा नीलम गिरी का मोहक अदा का जादू हो तो जलवा ही जलवा होता है।फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह ब्लॉक बस्टर गाना ‘कलs बियाह गर्दा होई’ देखते ही देखते 50 लोग लाख लोगों का प्यार बटोर चुका है !
अंकुश राजा और शिल्पी राज का ‘कल बियाह गर्दा होई’ गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की एक्सप्रेशन्स क्वीन नीलम गिरी नजर आ रही हैं। नीलम गिरी ने अपनी अदाओं से भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। इस वीडियो की शूटिंग दुबई की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, इस वजह से यह वीडियो और भी शानदार नजर आ रहा है।
कल बियाह गर्दा होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, वही इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं, इन बोलो को संगीत से अविनाश झा घुंघरू जी ने सजाया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गार्जियन लखन बाबा, कोरियोग्राफी गोलडी जैसवाल, मैनेजर नेता जी, एडिटर मीत जी हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img