Saturday, April 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी 29 को भैंसाली मैदान से करेगी चुनाव अभियान का आगाज

प्रियंका गांधी 29 को भैंसाली मैदान से करेगी चुनाव अभियान का आगाज

जनसागर टुडे
मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 29 सितंबर को प्रस्तावित संकल्प महारैली की तैयारियां कांग्रेसियों ने और तेज कर दी। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मेरठ आए। महारैली स्थल को फाइनल किया। प्रियंका गांधी महारैली को शहीद स्मारक के निकट भैसाली मैदान (सीएबी ग्राउंड) में संबोधित करेगी। अजय कुमार लल्लू ने बैठक कर महारैली की तैयारियों की समीक्षा और पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों को निर्देश देने के साथ जिम्मेदारी तय कर दी।
बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई का समय आ गया है। 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार वर्षो में योगी सरकार ने कांग्रेस 20 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं को झूठे मुकदमों जेल भेजा है। भाजपा, सपा, बसपा अपने हित की लडाई लड़ती है। कांग्रेस सविधान को बचाने व आम जन की लड़ाई लड़ती हैं। कांग्रेस का मतलब सविधान हैं। भाजपा सविधान के मूल अस्तित्व को समाप्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगी।
उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी मेरठ में प्रियंका गांधी संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें लाखों लोंगो की उपस्थिति में प्रियंका गांधी कांग्रेस के संकल्प को बताएगी। कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरा प्रदेश डेंगू बुखार से त्राहि त्राहि कर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री लाइट -कैमरा-एक्शन में व्यस्त हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद, प्रदेश सचिव अजित कुमार डोला, नसीम खान, गौरव भाटी, कामेश रत्न, जिलाध्यक्ष अनवीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, आशाराम रहे। इधर, प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि भैंसाली मैदान में महारैली होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img