Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशलखनऊआधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

आधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

 जनसागर टुडे।डी के वशिष्ठ

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 6 उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए, वहीं एक पीसीएस रोशनी यादव का तबादला निरस्त किया है। उन्हें उपजिलाधिकारी   मिर्जापुर से यूपीएसएचए में ओएसडी पद पर भेजा गया था। इससे पहले जारी तबादला सूची में उनका नाम था। वर्तमान सूची में उनका तबादला निरस्त करते हुए उन्हें उपजिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पद पर यथावत रखा गया है। तबादला सूची के अनुसार पीसीएस विवेक कुमार मिश्र उपजिलाधिकारी पीलीभीत से फिरोजाबाद भेजा गया है,

वहीं वंदना पाण्डेय उपजिलाधिकारी को संतकबीरनगर से उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर तैनाती मिली है। इनके अलावा क्रांति शेखर सिंह उपजिलाधिकारी मथुरा से ओएसडी मथुरा विकास प्रधिकरण बनाए गए हैं।जबकि राजीव राय को उपजिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर से उपजिलाधिकारी चित्रकूट पद पर भेजा गया हैं।उपजिलाधिकारी सुल्तान पुर प्रिया सिंह को ओएसडी उपसा, उपजिलाधिकारी चित्रकूट रामप्रसाद को राजस्व परिषद से संबंद्ध किया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img