Tuesday, May 7, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमआप का शहरनर सेवा नारायण सेवा : सेवा ही संगठन है

नर सेवा नारायण सेवा : सेवा ही संगठन है

जन सागर टुडे संवाददाता

हस्तिनापुर ।  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान सेवा ही संगठन है के तहत नर सेवा नारायण सेवा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक जी द्वारा इस कोरोना वैश्विक महामारी में निरंतर सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है।

जिसमें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में जाकर संस्था द्वारा कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। तथा नि:शुल्क एक एंबुलेंस भी क्षेत्र की जनता के लिए निरंतर सेवा में लगी हुई है। आज ग्राम राफ़न में नि:शुल्क दवाई का कैंप दिनांक 14/06/2021 को लगाया गया। आज कैंप का 32वा दिन रहा। जिसमें लगभग 65 मरीजों को देखा गया तथा नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। ग्राम राफ़न मे ब्रह्मपाल वाल्मीकि के यहां कैंप लगा। इस मौके पर गांवों में आसपास के क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक जी ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img