Thursday, May 16, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ में सपा ने पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद के पुत्र विजय यादव...

आजमगढ़ में सपा ने पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद के पुत्र विजय यादव को बनाया प्रत्याशी

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सेठवल जिला पंचायत सीट से विजय हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य व पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को एक बार फिर से पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जनपद के सदर विधानसभा सीट से नौ बार विधायक पद का चुनाव जीते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव इस बार जिला पंचायत क्षेत्र के सेठवल सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने के लिए जिला कमेटी से प्रस्तावित नामों की सूची मांगी गई थी। जिसमें विजय यादव के साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने इस पद के लिए अपना दावा ठोका था।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की मानें तो उन्होंने खुद विजय यादव के नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए एक बार फिर से उन्हें जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। जबकि सपा के गढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा और बसपा भी इस कुर्सी को हासिल करने के लिए जोर लगाएगी। यहां कुर्सी ज्यादातर सपा और बसपा के बीच ही झूलती रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img