Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडाआंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया

आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। प्रदेश में कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब यूपी में 31 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इससे पहले प्रदेश में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था।इस दौरान टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियों,चिकित्सा कार्य जैसी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

आपको बता दे कि प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में पिछले 6 मई कि सुबह 7:00 बजे से लॉकडाउन लागू किया था| इसके बाद इसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू किया था मगर कोरोना के मामलों में कमी नहीं आने पर सरकार ने आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक लागू किया था। उसके बाद 24 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया था।

लेकिन इस बार कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुये सरकार ने पूरे प्रदेश में आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 31 मई की सुबह 7:00 बजे तक बढ़ा दिया है।इस दौरान पुलिस कर्फ्यू के नियमों का शक्ति से पालन करवाएगी।वही मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है| कि दौरान टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियों,चिकित्सा कार्य जैसी आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। वही दूसरी बिना वजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिये।

इन्हें मिलेगी छूट-

आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को लाॅकडाउन से छूट रहेगी। टीवी एवं प्रेस से जुड़े काम करने वालों को अपने आइकार्ड के साथ आने-जाने की छूट रहेगी। वैक्सीनेशन के लिए जाने वालों को अपना मैसेज दिखा कर जाने की रहेगी छूट।ट्रेन-बस पकड़ने वालों को भी अपना टिकट दिखा कर जाने वालो को रहेगी छूट।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img