Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडानोएडा में कई स्थानों पर जरुरतमंदों खाघ साम्रगी वितरित की

नोएडा में कई स्थानों पर जरुरतमंदों खाघ साम्रगी वितरित की

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सभी 9 ब्लाकों में कोरोना महामारी को देखते हुए जरुरतमंद लोगों को जरूरी का सामान वितरित किया गया।सभी ब्लाक अध्यक्षों ने केन्द्र सरकार की कोरोना गाइड लाईन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी व मास्क लगा कर सभी स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर, फल, दवाई, जूश, बिस्कुट,दाल, चावल, आटा, चीनी, साबुन व तेल वितरित किये गये आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश अवाना ने बताया की स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज को लागू किया, कम्प्यूटर क्रांति लेकर आये,18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार भी स्वर्गीय राजीव गांधी ने दिलवाया आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं शहर अध्यक्ष शहाबुदीन ने बताया की नोएडा के सभी 9 ब्लाकों में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जरुरत का सामान वितरित किया गया। यही हमारे नेता स्वर्गीय राजीव गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शहाबुदीन,आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना, पीसीसी सदस्य प्रमोद शर्मा, पीसीसी लियाकत चौधरी, पीसीसी सतेन्र्द शर्मा, जिला अध्यक्ष युथ कांग्रेस पुरुषोत्तम नागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन बिस्ट, उपाध्यक्ष ललित अवाना, यतेन्र्द शर्मा, महासचिव रिजवान चौधरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजकुमार मोनू, नार्थ ब्लाक उपाध्यक्ष असरफ खान, सचिव कुशलपाल वघेल, सचिव कदिर खान, भंगेल ब्लाक अध्यक्ष रणवीर भाटी, सेन्ट्ल ब्लाक अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, नार्थ ब्लाक अध्यक्ष जावेद खान, वेस्ट ब्लाक अध्यक्ष जितेन्र्द शर्मा, ईस्ट ब्लाक अध्यक्ष सोबी यादव, यमुना ब्लाक अध्यक्ष नीरज अवाना, हिन्डन ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर यादव, ममूरा ब्लाक अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सहित सभी कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img