Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमधर्मसंत वाणी मृत्यु के समय क्या करे ?

संत वाणी मृत्यु के समय क्या करे ?

जनसागर टुडे संवाददाता

मृत्यु के समय सबसे बड़ी सेवा है – किसी भी उपाय से मरणासन्न रोगी का मन संसार से हटा कर भगवान् में लगा देना | इसके लिए :-

१. उसके पास बैठ कर घर की, संसार की, कारोबार की, किन्ही में राग द्वेष हो तोह उनकी ममता के पदार्थो की तथा अपने दुःख की चर्चा बिलकुल न करे |

२. जब तक चेत रहे, भगवान् के स्वरुप की, लीला की तथा उनके तत्त्व के बात सुनाये, श्रीमद्भगवत गीता का {सातवे,नवे, बारहवे, चौदहवे, पन्द्रहवे अध्याय का विशेष रूप से} अर्थ सुनावे | भागवत के एकादश स्कंध,योगवाशिष्ट का वैराग्य प्रकरण, उपनिषदों के चुने हुए स्थलों का अर्थ सुनावे |

नाम कीर्तन में रूचि हो तोह नाम कीर्तन करे या संतो भक्तों के पद सुनाये |

जगत के प्राणी पदार्थो की , राग द्वेष उत्पन्न करने वाली बात, ममता मोह को जगाने वाली बात तथा बढ़ाने वाली चर्चा भूल कर भी न करे |

३. रोगी को भगवान् के साकार रूप का प्रेमी हो तोह उसको अपने इष्ट – भगवान् राम, कृष्ण, शिव, दुर्गा, गणेश- किसी भी भगवत रूप का मनोहर चित्र सतत दिखाते रहे | निराकार निर्गुण का उपासक हो तोह उसे आत्मा या ब्रह्म के सच्चिदानंद अद्वेत तत्व के चर्चा सुनाये |

४ उस स्थान को पवित्र धूप धुए ,कपूर से सुगन्धित रखे , कपूर या घी के दीपक के शीतल परमोज्व्ल ज्योति उसे दिखावे |

५. समर्थ हो और रूचि हो तोह उसके द्वारा उसके ईस्ट भगवत्स्वरूप की मूर्ती का पूजन करवावे |

६. कोई भी अपवित्र वास्तु या दवा उसे न दे | चिकित्सको की राय हो तो भी उसे ब्रांडी (शराब) नशीली तथा जान्तव पदार्थो से बनी ऐलोपथी , होम्योपैथी दअवा बिलकुल न दे | जिन आयुर्वेदिक दवा में अपिवित्र तथा जान्तव चीजे पड़ी हो , उनको भी न दे | ने खान पान में अपवित्र तामसी तथा जान्तव पदार्थ दे |

७. रोगी के क्षमता के अनुसार गंगाजल का अधिक से अधिक या कम पान करावे | उसमे तुलसी के पते अलग पीस कर छानकर मिला दे | यो तुलसी मिश्रित गंगाजल पिलाता रहे |

८ गले में रूचि के अनुसार तुलसी या रूद्राक्ष के माला पहना दे | मस्तक पर रूचि के अनुसार त्रिपुंड या उधृरपुंड तिलक का पवित्र चन्दन से – -गोपीचंदन आदि से कर दे | अपवित्र केसर का तिलक न करे |

९ रोगी के निकट राम रक्षा या मृत्युंजय स्रोत्र का पाठ करे | एकदम अंतिम समय में पवित्र ‘नारायण’ नाम की विपुल ध्वनि करे |

१०. रोगी को कस्ट का अनुभव न होता दीखे तोह गंगाजल या शुद्ध जल से उसे स्नान करा दे | कष्ट होता हो तोह न करावे |

११. विशेष कस्ट न हो ताहो जमीं को धोकर उस पर गंगाजल ( हो तो ) के छींटे देकर भगवान्कानाम लिखकर गंगा की रज या व्रजरज दाल कर चारपाई से निचे सुला दे |

१२. मृत्यु के समय तथा मृत्यु के बाद भी ‘नारायण’ नाम की याअपने ईस्टभगवान् के तुमुल धवनि करे | जब तक अर्थी चली न जाये ,तब तक यथा शक्य कोई घरवाले रोये नहीं |

१२. उसके शव को दक्षिण की और पैर करके सुला दे | तदन्तर सुद्ध जल से स्नान करवाकर, नविन धुला हुआ वस्त्र पहनाकरजातिप्रथा के अनुसार शव यात्रा ले जाये ; पर पिंडदान का कार्य जानकार विद्वान के द्वारा अवस्य कराया जाये | शमशान में भी पिंडदान तथा अग्नि संस्कार का कार्य शास्त्र विधि के अनुसार किया जाये | रास्ते भर भगवन्नाम की ध्वनि,  ‘हरीबोल’ ‘नारायण-नारायण’ के ध्वनि होती रहे | शमशान में भी भाग्वत चर्चा ही हो

स्वामी हरि नारायण गिरी महाराज
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img