Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबाद238 नगरवासियों ने  ऑक्सीजन गैस के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

238 नगरवासियों ने  ऑक्सीजन गैस के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद ।  नगर निगम के पांचो जोनल कार्यालयों में  ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को 238 नगर वासियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा कूपन प्राप्त किये।, नगर वासियों ने अपने सिलेंडर पर अपना मार्कर से नाम व पता लिखा ताकि सिलेंडर रिफिलिंग होने के बाद सिलेंडर की प्राप्ति आसानी से हो सके। शहर में जिस प्रकार कॉविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही उसको ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त  ऑक्सीजन गैस नोडल प्रभारी महेंद्र सिंह तवर द्वारा पांचो जोनों में व्यवस्था बनाई गई है

जिससे एक ही स्थान पर भीड़ न हो और कोरोना से लोगों को बचाव मिल सके। मोहन नगर जोन से 41, कवि नगर जोन से 07, विजयनगर जॉन से 13, सिटि जोन से 40, वसुंधरा जोन से 137, लिए कुल 238 सिलेंडर प्राप्त हुए जिनको रिफिल करा कर मरीजों के पास तक पहुंचाया जाएगा।

ऑक्सीजन  गैस नोडल प्रभारी के द्वारा ऑक्सीजन  गैस प्रोवाइडर, अस्पतालों की प्रबंधकों, व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया ताकि हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की डिमांड के अनुसार सप्लाई की जा सके।

समस्त जोनल प्रभारियों द्वारा जोनों में रजिस्ट्रेशन के लिए आए नगर वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखकर  ऑक्सीजन गैस हेतु समस्त दस्तावेज जांच करने के उपरांत कूपन प्रोवाइड कराया गया।

शहर वासियों को होम आइसोलेशन के अंतर्गत तथा हॉस्पिटल के कोविड- मरीजों को   ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में गाजियाबाद नगर निगम की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के माननीय पार्षदों  व सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा ह

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img