Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRफरीदाबादविधानसभा चुनाव के लिए आठ सपा नेताओं ने मांगा टिकट

विधानसभा चुनाव के लिए आठ सपा नेताओं ने मांगा टिकट

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा । नोएडा विधानसभा से सपा (समाजवादी पार्टी) से आगामी 2022 के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यालय में आवेदन किया है।अब तक चुनाव लड़ने के लिए आठ लोगों ने आवेदन किया है।इनमें पिछले दो बार से प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी का भी नाम है।
उनके अतिरिक्त सपा नेता मोहम्मद तसलीम, राहुल अवाना, मोहम्मद नौशाद, टीटू यादव, अशोक प्रधान,लखन यादव व आश्रय गुप्ता का नाम शामिल है।सपा प्रवक्ता विनोद कुमार (बिल्लू) ने बताया कि जिन लोगों को भी पार्टी 2022 के जिसको भी विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी। कार्यकर्ता उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।चुनाव प्रचार में जाने के साथी लोगों को समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए कार्यों को गिनाया जाएगा तथा सत्ता पक्ष की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।
गौरतलब है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से कम का समय बचा है लेकिन नोएडा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर दी है।यह फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर ही निर्भर करेगा कि वह नोएडा के लिए किसे उपयुक्त उम्मीदवार समझते हैं, क्योंकि पिछले कई वर्षों से नोएडा विधानसभा की सीट पर कई बीजेपी का कब्जा है।वर्तमान में यहां से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह विधायक हैं।
हालांकि यह माना जा रहा है कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बदल सकती है, इसलिए यह चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम होगा।हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग भाजपा के कार्य से नाखुश है। किसान, बेरोजगार, नौकरी, महंगाई, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।कोरोना काल की विफलता को भी गिनाया जा सकता है।इसलिए अगर पार्टी किसी ऐसे नेता को यहां से अपना उम्मीदवार बनाती है, जो न सिर्फ संगठन को साथ लेकर चल सके।
जिस हिसाब से सुनील चौधरी समाजवादी पार्टी संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।देखा जाये तो उन्हें विधानसभा का सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img