Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादश्याम बिहारी मिश्रा को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई...

श्याम बिहारी मिश्रा को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने दी श्रद्धांजलि

जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद :  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद अब हमारे बीच में नहीं है वह भारतीय जनता पार्टी की बिल्हौर सीट कानपुर से चार बार निरंतर सांसद चुने गए । उन्होंने 50 वर्ष व्यापारी राजनीति को दिए इसमें व्यापारियों के ऊपर इमरजेंसी व 3/ 7 जैसे काले कानूनों का विरोध कर व्यापारियों के हितों की रक्षा की ,जीवन पर्यंत सरकार से व्यापारियों के हितों के लिए धरने प्रदर्शन व भारत बंद का आह्वान कर व्यापारियों की मांगे मनवा कर उनको जीत दर्ज कराई ।आज उनकी क्षति व्यापारी जगत और व्यापार मंडल के लिए अपूर्णिय है इसको भर जाना असंभव है। बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी ब्लॉक ,तहसील, महानगर, वा जिला कार्यालय पर अपने प्रेरणा स्रोत परम श्रद्धेय प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक श्रद्धांजलि दी जा रही है ।इसी क्रम में जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ,जिला उपाध्यक्ष सुशील मित्तल, जिला संगठन मंत्री भगत सिंह मनराल, जिला मंत्री राजेंद्र गजवानी पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नीरज गोयल, हरीश कुमार सहित कई व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img