Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअरविन्द अकेला कल्लू की प्यार तो होना ही था का ट्रेलर वेलेंटाइन...

अरविन्द अकेला कल्लू की प्यार तो होना ही था का ट्रेलर वेलेंटाइन डे पर हुआ रिलीज

जनसागर टुडे

वाराणसी-ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित की गई युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर वेलेंटाइन डे पर डीआरजे रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा भव्य पैमाने पर किये हैं। वे काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, वे भोजपुरी सिनेमा को स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण किये हैं। काफी मझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग किये हैं। भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। फिल्म प्यार तो होना ही था के निर्माता अमित हिंडोचा हैं। निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। लेखक एस. के. चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला महेंद्र सिंह का है। कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव, निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img