Saturday, April 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजरूरतमंदों को कंबल देने घर घर पहुंचे समाजसेवी

जरूरतमंदों को कंबल देने घर घर पहुंचे समाजसेवी

जनसागर टुडेप्रयागराज। कवरेज़ इण्डिया फाउंडेशन द्वारा भीषण ठंड से बचाव के लिए अलाव व रजाई का सहारा ले रहे हैं, लेकिन कुछ घर आज भी ऐसे हैं जिन्हें ना अलाव जलाने की व्यवस्था है और ना ही इस भीषण ठंड से बचने के लिए रजाई की ।ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों को ढूंढ कर प्रत्येक वर्ष कंबल वितरित करने का कार्य करते हैं जंघई क्षेत्र की दो वरिष्ठ समाजसेवी, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जंघई स्थित भोगीपुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मंगला प्रसाद तिवारी एवं दिनेश लाल चंद गुप्ता द्वारा दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया गया।जिसमें जरूरतमंद परिवारों को ढूंढने व उनकी लिस्ट बनाकर समाजसेवियों तक पहुंचाने का काम जन कल्याण सेवा संघ द्वारा किया गया। जिसके बाद एक कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया।इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे भी जरूरतमंद परिवार थे जिन्हें कंबल की तो आवश्यकता थी परंतु वह चलने फिरने में असमर्थ थे, और उन्हें लाने वाला भी कोई नहीं था।ऐसे लोगों तक कंबल पहुंच सके इसके लिए दोनों समाजसेवियों ने खुद उन सभी के घर जाकर कंबल देने का निर्णय लिया। अपने घर पर कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और अनायास ही वह बोल उठे ‘ साहब ठंडी बहुत बा कुछ रहा नाय ओढ़ै बदे, कंबल देइ के हमार जिउ जियाय दिहा, सदा खुुुश रहा बेटवा’।

इससे पूर्व भी मंगला प्रसाद तिवारी एवं दिनेश गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा) द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत सारी पहल की जा चुकी है। जिसमें गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह प्रमुख है।कार्यक्रम में जन कल्याण सेवा संघ के संयोजक व कवरेज इंडिया न्यूज़ चैनल के ब्यूरो प्रमुख रोहित तिवारी, प्रवीण तिवारी, जन कल्याण सेवा संघ के सुरक्षा प्रमुख विशाल तिवारी, सेमरी ग्राम सभा के प्रधान पद प्रत्याशी विजय मिश्र, कोटेदार सर्वजीत त्रिपाठी, लल्लन तिवारी, ऋषभ तिवारी, छेदीलाल गुप्ता ,हिमांशु यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img