Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअरविन्द अकेला कल्लू गाना "पूरा भोजपुरी बर्बाद होखता' वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी से...

अरविन्द अकेला कल्लू गाना “पूरा भोजपुरी बर्बाद होखता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी से हुआ रिलीज,     दिया गया है एकजुटता का संदेश

जनसागर टुडे

वाराणसी-“आपसे में लड़ के विवाद होखता, पूरा भोजपुरी बर्बाद होखता’ यह आज के समय का सत्य है, जोकि यह सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के नये गाने का बोल भी है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। यह गाना खूब पॉपुलर हो रहा है। इस सांग का फुल वीडियो आउट हो गया है, जिसे यूटयूब पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है !अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो सांग को लिखा है अजय बच्चन ने जबकि इस गीत का संगीत तैयार किया है प्रियांशू सिंह ने। इस विडियो के डायरेक्टर और एडिटर लवकेश विश्वकर्मा हैं। गाने की परिकल्पना अरविन्द मिश्रा ने की है।इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू संदेश देते हुए दिख रहे हैं कि “आपसे में लड़ के विवाद होखता, पूरा भोजपुरी बर्बाद होखता”। गाने में एकजुटता का संदेश दिया गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार सपोर्ट कर रहे हैं, ताकि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री एकजुट होकर रहे। गाने के वीडियो में कल्लू एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाते हुए दिख रहे हैं इसलिए यह काफी रीयल लग रहा है। उन्होंने अपनी विशेष शैली में गाया है और इस वजह से उनके फैन्स इसे खूब देख रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img