Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराज्य मंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न व्यापार संगठनों ने प्रतिदिन बाजार खोलने...

राज्य मंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न व्यापार संगठनों ने प्रतिदिन बाजार खोलने की मांग की

गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद कपड़ा व्यापारी संघ, दिल्ली गेट उद्योग व्यापार मंडल, व पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य मंत्री अतुल गर्ग को पत्र लिखकर बाजारों को प्रतिदिन खोलने की मांग की। विभिन्न व्यापार मंडलों ने राज्यमंत्री अतुल गर्ग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि लॉकडाउन के कारण बाजार लंबे
समय तक बंद रहे जिसकी वजह से व्यापार और व्यापारी आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं ऐसे में विभिन्न त्योहार आगामी दो से तीन महीनों में है जिसके लिए बाजारों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी जाए ताकि व्यापारी आर्थिक मंदी से ऊपर आ सके। पत्र लिखने वालों में गाजियाबाद कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल महामंत्री, रजनीश बंसल,
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने से महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महामंत्री मनवीर नागर, दिल्ली गेट उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img