Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडा के सैक्टर-37 में हुया संगठन सृजन कार्यक्रम

नोएडा के सैक्टर-37 में हुया संगठन सृजन कार्यक्रम

नोएडा:

srijan_jstnews
srijan_jstnews

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी नोयडा द्वारा आज साऊथ ब्लॉक अम्बेडकर पार्क सैक्टर 37 में कार्यक्रम रखा गया।आज के कार्यक्रम का आयोजन एआईसीसी राजकुमार भारती एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोबित खान द्वारा रखा गया था। एआईसीसी राजकुमार भारती ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा तथा हर ब्लॉक की एक कमेटी बनाई जाएगी। साउथ ब्लॉक के अध्यक्ष के लिए मोबित खान द्वारा अपनी दावेदारी का फार्म ब्लॉक के प्रभारी सोविन्द्र अवाना के पास जमा कराया गया। शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने कहा कि ब्लॉक को मजबूत करके फिर बूथ को भी मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस के लिए काम करने वाले हर कार्यकर्ता को संगठन में जगह मिलेगी और जो कार्यकर्ता काम करेगा वो आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने अम्बेडकर जी की फ़ोटो पूष्प अर्पित कर उनके द्वारा दिये गए संविधान को याद किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नोयडा के जनक, उत्तरप्रदेश एवं उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायणदत्त तिवारी जी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा नोयडा में व प्रदेश में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया। आज के कार्यक्रम में सम्मलित पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी दिनेश अवाना, एआईसीसी राजकुमार भारती, प्रवक्ता पवन शर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, अल्पसंख्यक मेरठ मंडल प्रभारी लियाकत चौधरी, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिस सैफी, साउथ ब्लॉक अध्यक्ष मोबित खान, पीसीसी प्रमोद शर्मा,साऊथ ब्लॉक प्रभारी सोविन्द्र अवाना, सह प्रभारी इंद्रजीत तिवारी, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव जितेन्द्र अम्बावत, सचिव यतेन्द्र शर्मा, महासचिव एस एस सिसोदिया, राजकुमार मोनू, महिला कांग्रेस की उषा शर्मा, डॉ सीमा, गुड़िया चौहान,मधुराज, साकिर सैफी, दयाशंकर पाण्डेय, विक्रम चौधरी, कर्मवीर, अवनीश भारती, अबरार, राजू चौहान, आज़ाद खान,सुरेन्द्र प्रधान, देव शर्मा, उमेश गुप्ता, नौशाद, मुमताज, उदयवीर यादव, मोहम्मद अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img