Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRदिल्लीदिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन?

दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन?

राजधानी दिल्ली में ठंड शुरू होते ही एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) की आहट आ रही है। शनिवार को पराली की वजह से पैदा हुए पीएम 2.5 के स्तर में इस सीजन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस प्रदूषक में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पड़ोसी राज्यों में शुक्रवार को 882 जगहों पर पराली जलाने की घटनाओं की पहचान की गई तो वहीं गुरुवार को यह संक्या 583 थी। पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाली हवाएं अपने साथ बड़ी मात्रा में प्रदूषण ला रही हैं। हवा की गति कम होने की वजह से यह दिल्ली शहर के ऊपर आकर ठहर जाता है।

pollution_jstnews
pollution_jstnews

बुधवार को पराली की वजह से बनने वाले पीएम 2.5 का स्तर दिल्ली की हवा में केवल 1 प्रतिशत था जो कि गुरुवार को बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया और शुक्रवार को यही 18 फीसदी तक पहुंच गया। 2019 में यह स्तर सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत तक पहुंचा था।

फिर लौट सकता है ऑड-ईवन
odd_even_jstnews
odd_even_jstnews

राजधानी को गैस चैंबर बनने से बचाने के लिए एक बार फिर यहां ऑड ईवन लागू हो सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। हालांकि ऑड-ईवन की स्कीम पर अभी कोई खास चर्चा नहीं हुई है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कुछ नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी सुधार किया गया है।

यह है थोड़ी राहत की बात
pollution_jstnews
pollution_jstnews

राजधानी वालों के लिए थोड़ी सी राहत की बात है। 20 अक्टूबर तक प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में नहीं जाएगा। मौसम और हवाओं की वजह से यह बदलाव आया है। हालांकि पराली के धुएं ने शनिवार को भी राजधानी को 19 प्रतिशत तक प्रदूषित किया है। शनिवार की सुबह राजधानी का एयर इंडेक्स करीब 254 के आसपास दर्ज हुआ था। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी होती गई।

 

सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, राजधानी का एक्यूआई 287 दर्ज हुआ। इसके अलावा, बहादुरगढ़ 224, बल्लभगढ़ 283, भिवाड़ी 329, फरीदाबाद 295, गाजियाबाद 289, ग्रेटर नोएडा 330 और नोएडा में यह 309 दर्ज हुआ। एनसीआर के कुछ शहर शनिवार को बेहद खराब स्थिति में रहे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभी प्रदूषण का मिजाज इसी तरह उतार-चढ़ाव का बना रहेगा। हवाएं इसकी वजह हैं। इनकी रफ्तार में कभी कुछ तेजी आ रही है और अभी यह ठहर जा रही है।

सफर (SAFAR) के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदूषण शनिवार को खराब स्थिति में बना रहा। दिन के समय इसके स्तर में कुछ बढोतरी हुई। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर में इसमें कुछ सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन यह खराब स्थिति में ही बना रहेगा। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़ गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पराली जलाने की 882 घटनाएं सैटेलाइट इमेज में सामने आई हैं। पीएम 2.5 को बढ़ाने में पराली की हिस्सेदारी शनिवार को 19 प्रतिशत तक रही।

गुलाबी ठंड की दस्तक
odd_even_jstnews
odd_even_jstnews

सुबह और शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन का मौसम भी इस हफ्ते से बदलना शुरू हो जाएगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, लेकिन न्यूनतम तापमान महज 16.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। लोदी रोड का तापमान 16.2 डिग्री रहा। रविवार को अधिमतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव आना अब शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 22 अक्टूबर तक 33 डिग्री पर पहुंच सकता है। 19 से 23 अक्टूबर के बीच आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास पूरे हफ्ते में दर्ज हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img