Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजिंदगी बन गये हो तुम की शूटिंग जोरो पर गोरखपुर में

जिंदगी बन गये हो तुम की शूटिंग जोरो पर गोरखपुर में

जनसागर टुडे/ पिंटू दुबे

वाराणसी -अमन फिल्म्स सिने विज़न बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म जिंदगी बन गये हो तुम की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की पावन धरती गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस भोजपुरी फिल्म में केंद्रीय भूमिका में शुभम तिवारी, ऋतू सिंह और गणेश गुप्ता नजर आने वाले हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों को खूब रोमाँचित करने वाली है। संपूर्ण पारिवारिक साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्म जिंदगी बन गये हो तुम मारधाड़, हास्य, रोमांस व रोमांच से भरपूर है। फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर अरुण राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण में हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखा जा रहा है। यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बनाई जा रही है, ताकि पूरा कुटुंब एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें। इस फिल्म के नायक-नायिका के साथ-साथ खलनायक व अन्य चरित्र भूमिका निभाने वाले कलाकारों का अभिनय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है।
उल्लेखनीय है कि भव्य पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म जिंदगी बन गये हो तुम के निर्माता किशोर यादव व गणेश गुप्ता हैं। सह निर्देशक रवि तिवारी हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। छायांकन माही, गीत-संगीत विनय बिहारी, नृत्य निर्देशन अरुण राज, कला संजय देहाती, कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, गणेश गुप्ता, ऋतु सिंह, देव सिंह, अनुप अरोरा, सोनम तिवारी, किरण यादव, जे नीलम, साहेब लाल धारी, निवेश त्रिपाठी, विनय गुप्ता, कन्हैया आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img