Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRआईपीएस कलानिधि नैथानी की पुलिस ने उद्योगपति की हत्या का 48 घंटो...

आईपीएस कलानिधि नैथानी की पुलिस ने उद्योगपति की हत्या का 48 घंटो में किया खुलासा

जनसागर टुडे

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र इलाके में हुई उद्योगपति अजय पांचाल की हत्या का एसएसपी कलानिधि नैथानी की पुलिस ने 48 घंटों में खुलासा किया है। उद्योगपति की हत्या षड्यंत्र के तहत की गई थी। बता दें कि महिला और उसके साथी उद्योगपति को फसा कर पैसे एठना चाहते थे। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी महिला के पति और उसके साथियों की तलाश कर रही है फरार चल रहे अन्य आरोपियोंं को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में कारोबारी की केबल बनाने की कंपनी है। उद्योगपति का शव थाना लिंक रोड क्षेत्र से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। महिला पिंकी कारोबारी अजय पांचाल को जानती थी। पिंकी और उसका पति बंटी षड्यंत्र रच कर उद्योगपति से पैसे लेने चाहते थे। षड्यंत्र के तहत उद्योगपति को बुलाया गया। बुलाने के बाद मामला गरम हो गया। जिसके बाद महिला और उसके अन्य साथियों ने अजय की हत्या कर दी।
एसएसपी कलानिधि ने बताया कि पुलिस ने जल्दी ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए सर्विलांस पर नंबर डाले गए।
यह अजय को बुलाया गया था वहा का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी अर्थला का है जहां महिला रहती थी।
महिला और उसके पति ने षड्यंत्र रचा था कि अजय पांचाल को फसाएंगे। महिला का नाम पिंकी भाटी है और उसके पति का नाम बंटी है। महिला के घर पर हाथापाई हुई और इस आवेश में आकर इन्होंने कारोबारी पंचाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने एक ऑटो को बुक किया था और बताया कि हमारे चाचा जी हैं इनकी तबीयत खराब है। इसके बाद उन्होंने ऑटो का सहारा लिया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले गये। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही उसके पति और अन्य साथियों की तलाश जारी है। जिन्हें पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img