Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनमशहूर डांसर सपना चौधरी बनी मां

मशहूर डांसर सपना चौधरी बनी मां

मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 में अपना जलवा दिखाने वाली सपना चौधरी अब मां बन गई हैं. उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है. उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की है.

डांसडांस का जलवा दिखाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी अब मां बन गई हैं। सपना चौधरी ने क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया हैं। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की है। सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा। सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई।

 

Jst_news
Jst_news

 

अब सीधे सपना चौधरी के मां बनने की खबर का खुलासा हुआ है। मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी पता चला है। सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

हिसार के रहने वाली वीर ने जनवरी में सपना से शादी की और वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था। फिलहाल खुद सपना की फैमिली और वीर की फैमिली परिवार में नन्हे मुन्ने के आने से खुश है।

Jst_news
Jst_news

सोशल मीडिया पर सपना के पति वीर को फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी। वीर ने फेसबुक लाइव में पिता बनने की खबर दी , इस दौरान उन्हे काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके और सपना के पैरेंट्स पर किए गए अश्लील और भद्दे कमेंट्स को लेकर वीर को नाराजगी जताई।

वीर ने साफ कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी का हस्तक्षेप नहीं चाहते। वे क्यों बताएं कि उन्होंने शादी कर ली और उन्हें पब्लिसिटी नहीं चाहिए।

Jst_news
Jst_news

वीर के बारे में बात करें तो वे खुद एक परफ़ॉर्मर है और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं। वीर खुद भी एक सिंगर और अभिनेता हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो अब शादी में बदला।

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img