Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ में शुरू हुई गौरव झा की फिल्म ‘हैलो पापा’ की शूटिंग

लखनऊ में शुरू हुई गौरव झा की फिल्म ‘हैलो पापा’ की शूटिंग

जनसागर टुडे /पिंटू दुबे
वाराणसी-
सुपर स्टार गौरव झा, ऋतु सिं‍ह और चांदनी सिंह स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘हैलो पापा’ की शूटिंग आज से यूपी की राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई है। चंद्र वर्षा इंटरटेमेंट प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘हैलो पापा’ एक सामाजिक सरोकारों वाली फिल्‍म है। फिल्‍म के सेट पर सभी कलाकार पहले ही दिन खूब पसीना बहाते नजर आये। तकरीबन कई कलाकार लॉकडाउन के बाद पहली बार सेट पर आये थे, तो उनमें उत्‍साह भी खूब देखने को मिल रहा है।
वहीं, फिल्‍म ‘हैलो पापा’ के प्रोड्यूसर चंद्रेश मेहता ने बताया कि फिल्‍म ‘हैलो पापा’ एक फैमिली इंटरटेनिंग कहानी पर बेस्‍ड है। इसपर हमने बेहद मेहनत की है। हमारी कोशिश है कि यह फिल्‍म मास ओरिएंटेड तो हो ही, साथ ही इसमें क्‍लास हो और यह भोजपुरी सिनेमा का प्रतिनिधित्‍व भी करे। इसलिए हमने यंग जेनरेशन के साथ इस फिल्‍म को बनाने का फैसला किया और गौरव झा के साथ हम फिल्‍म बना रहे हैं। इसके डायरेक्‍टर राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। फिल्म में गौरव के साथ दो खूबसूरत अदाकारा ऋतु सिंह और चांदनी सिंह भी नजर आयेंगी। गौरव झा के साथ फिल्‍म के तमाम कलाकार आज बेहद एक्‍साइटेड हैं।
उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘हैलो पापा’ के लिए शानदार म्‍यूजिक अनुज तिवारी ने दी है। रायटर सुरेंद्र मिश्रा ,अनिल विश्वकर्मा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में गौरव झा, ऋतु‍ सिंह व चांदनी सिंह के साथ सुशील सिंह, उमेश सिंह और सीपी भट्ट नजर आयेंगे। डीओपी जहांगीर सैयद, आर्ट डायरेक्‍टर अवधेश राय और डांस मास्‍टर प्रवीण सेलर , प्रोडक्शन हेड राम भाई हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img