Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRराहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी...

राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी मिली

हाथरस कांड को लेकर सियासत जोरो से आगो बढ़ रही है। दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी निकले। राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी गई हैं।

प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस शर्त पर हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति दी हैं, कि जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी की गाड़ी आगे बढ़ेगी।

jst_news
jst_news

 

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के डेलीगेशन के साथ हाथरस के लिए निकले थे। डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंचतजाम किए थे। अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी ने बात की जिसमे डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाईं।

jst_news
jst_news

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में उस वक्त काफी बवाल हुआ था जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक्सप्रेसवे होते हुए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। नोएडा पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी थी और साथ ही राहुल के साथ धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई थी। घंटों के ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया था और बाद में छोड़ दिया गया था।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img