Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगौ रक्षा को लेकर भाजपा नेता पंकज त्यागी चलाएंगे अनोखी मुहिम,, महानगर...

गौ रक्षा को लेकर भाजपा नेता पंकज त्यागी चलाएंगे अनोखी मुहिम,, महानगर में सड़कों पर घूम रही गायों के सींग पर लगाया जाएगा रिफ्लेक्टर

जनसागर टुडे
गाजियाबाद -भारतीय गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन विस्तारक एवं प्रदेश अध्यक्ष  कृष्णा भारद्वाज  का गाजियाबाद आगमन हुआ राष्ट्रीय सह संगठन विस्तारक  पंकज त्यागी  के निवास पर एक बैठक का आयोजन हुआ !आयोजन में गौ रक्षा और गौ सेवा के प्रति जो कार्य किया जा रहा है , रेस्क्यू ऑपरेशंस किए जा रहे हैं उनकी समीक्षा की गई और एक अभियान की शुरुआत की गई ! इस अभियान का नाम है  गौ रक्षा रिफ्लेक्ट अभियान जिसका प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष  पंकज त्यागी  को नियुक्त किया गया और उनके दिशा निर्देश में गौ रक्षा अभियान की शुरुआत  मंगलवार से गाजियाबाद में प्रारंभ की गई ! बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमे राष्ट्रीय संगठन विस्तारक  कृष्णा भारद्वाज , राष्ट्रीय सह संगठन विस्तारक  पंकज त्यागी  , पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी  आशीष निगम  , गाजियाबाद के प्रभारी  विशाल कौशिक  , गाजियाबाद जिला अध्यक्ष  आशु कुमार प्रजापति  , गाजियाबाद संगठन मंत्री  सनी मगन ,  गाजियाबाद महानगर संगठन मंत्री  कुणाल गुप्ता  , गाजियाबाद मंडल अध्यक्ष विजय नगर  रवि कुमार  एवं भारतीय गौ रक्षा दल के अन्य साथी उपस्थित रहे ! इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और अन्य टीम के सदस्यों ने यह शपथ ली कि हम सभी संगठन की रेडियम रिफ्लेक्टर की मुहिम को तन मन धन से करेंगे ! आज से ही  सड़क पर होने वाली अंधेरे में दुर्घटनाएं रोक सकेंगे क्योंकि देखा गया है कि गौ माता रात में सड़क पर बैठी होती हैं जिसकी वजह से गाड़ी , ट्रक व अन्य वाहन गौमाता से टकराते हैं जिससे गौ माता को क्षति पहुंचती है और गाड़ी चलाने वाले चालक को भी दुर्घटना से ग्रस्त होना पड़ता है और गाड़ी को भी क्षति पहुंचती है इसे देखते हुए भारतीय गौ रक्षा दल ने रेडियम रिफ्लेक्टर गौ माता के सींग पर बांधने की मुहिम आज से ही शुरू करने का फैसला किया है जिससे कि गौ माता को और गाड़ी चलाने वाले चालक को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img