Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदर्जनों वाहनों के काफिले ने किया यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क...

दर्जनों वाहनों के काफिले ने किया यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे का स्वागत

आजमगढ़/आदर्श सिंह-  जिला आजमगढ़ में प्रथम आगमन पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय का जुनेदगंज चौराहे पर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ राहुल मिश्र,जिला उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया !  इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का काफिला स्वर्गीय कृपाशंकर यादव के आवास पर पहुंचा जिनकी मृत्यु पूर्व में सर्प दंश की वजह से हो गई थी ! वहां पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को ढांढस बंधाया व उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हीरापट्टी स्थित आर. डी. गार्डेन पर पहुंचा जहाॅ पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्तओ को संबोधित किया  ! इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव हरिकेश मिश्र, प्रदेश सचिव रूपेश चौबे, पूर्व अध्यक्ष यूथ पंकज मोहन सोनकर, यूथ अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, कोऑर्डिनेटर विवेक राय, उपाध्यक्ष विनीत मिश्र, आशुतोष रजत, सभासद पुनीत राय,आफताब, मनीष, यशपाल,पवन बृजेश,धीरज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img