Saturday, April 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार में बुलंदशहर निवासी दीपू...

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार में बुलंदशहर निवासी दीपू गर्ग को किया गया नामित

बुलन्दशहर/जनसागर टुडे-  उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता जी ने लखनऊ से पत्र जारी कर बुलंदशहर निवासी दीपू गर्ग को समिति का सदस्य नामित किया गया है। जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद ‘सेवार्थ’ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद के जिला सचिव को एक नई जिम्मेदारी व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य नामित कर दी गई है जिसे वह पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेंगे ! इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध व्यापारी अभिषेक अग्रवाल, एडवोकेट गौरव मित्तल (मंडल अध्यक्ष भाजपा) भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्र भूषण मित्तल, सचिव गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास ग्रोवर, भाजपा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, शिकारपुर शाखा के सचिव मनीष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग , कपिल अग्रवाल, संदीप सिंघल, आदि ने शुभकामनायें दी।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img