Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRबिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है : गिरिराज सिंह

बिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है : गिरिराज सिंह

जनसागर टुडे /गाजियाबाद – वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर के बिहार प्रवासी भाइयों एवं बहनों को बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह  द्वारा संबोधित किया गया ! अपने संबोधन में  गिरिराज सिंह ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार प्रवासी कार्यकर्ताओं का बिहार चुनाव में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है तथा भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए के घटक दलों के प्रत्याशियों को किस प्रकार अधिक से अधिक मतदान करके चुनाव जिताया जाए तथा उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में  नीतीश कुमार  को पुनः मुख्यमंत्री क्यों बनाया जाए !अपने जोशीले भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए बताया कि आप बिहार चुनाव में कितने जरूरी हैं आपकी महत्ता एवं एक एक वोट कितनी जरूरी है ! उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बिहार चुनाव में सहयोग करने के लिए निवेदन किया.
गिरिराज सिंह जी कहा की कुछ लोग वोट डालने सऊदी अरब से आते है हम लोग यू पी से भी वोट डालने जाने मैं बचते हैं !भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री श्री अजय शर्मा जी को पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिहार प्रवासी कार्येकर्ताओं से संवाद एवं बैठक की जिम्मेदारी दी गयी है !
गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर के बिहार प्रवासी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन कराया !
अजय शर्मा  ने बताया कि दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर में रहने वाले बिहार प्रवासी भाइयों एवं बहनों की बहुत उपयोगिता आगामी बिहार चुनाव में होने वाली है तथा उन्होंने यह भी बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता बिहार जाकर घर-घर जाकर के चुनाव प्रचार करने का कार्य करेंगे !
बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी ने भी कार्येकर्ताओं का मार्गदर्शन किया !
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव झा,ललित जायसवाल ,मुरारी साहू ,सिम्पी सिंह ,पिंटू बिहारी ,संजय सिंह ,अविनाश ओझा ,डी एन सिंह ,अमरेश चौधरी ,मिथलेश राय ,निर्मल सिंह ,राकेश तिवारी ,अनिल सिंह ,अर्चना सिंह ,प्रीति चंद्रा ,प्रियंका पांडेय ,पूनम सिंह ,अलोक श्रीवास्तव ,संजय तिवारी ,लेखराज माहौर ,ललित कश्यप ,जितेंद्र यादव ,मुन्ना लाल,अनुराग त्यागी सहित हजारों प्रवासी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img