Thursday, October 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedएक नवंबर को लगेगा विशाल विधिक सहायता शिविर, 44 विभाग देंगे योजनाओं...

एक नवंबर को लगेगा विशाल विधिक सहायता शिविर, 44 विभाग देंगे योजनाओं का लाभ

एक नवंबर को लगेगा विशाल विधिक सहायता शिविर, 44 विभाग देंगे योजनाओं का लाभ

खुर्जा, शिकारपुर और स्याना तहसीलों में सूक्ष्म शिविर आयोजित, पात्र लाभार्थियों का कराया गया पंजीकरण।

बुलंदशहर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आगामी एक नवंबर 2026 को जनपद बुलंदशहर में विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश संजय सिंह के मार्गदर्शन में शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को खुर्जा, शिकारपुर और स्याना तहसीलों में लघु विधिक सहायता शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।

खुर्जा तहसील में आयोजित शिविर का पर्यवेक्षण अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियम्वदा चौधरी ने किया। शिकारपुर में अपर सिविल जज (अवर खंड), कक्ष संख्या-4, देवेंद्र कुमार तथा स्याना में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी संजय कुमार-VII ने शिविर का पर्यवेक्षण किया। शिविरों में उपस्थित लोगों को विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आगामी मेगा शिविर में लाभ दिलाने के लिए पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी कराई गई।

44 विभागों के लगेंगे स्टॉल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी ने बताया कि एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, श्रम और प्रोबेशन समेत जनपद के करीब 44 प्रमुख सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराने के साथ प्रमाण-पत्र और देय धनराशि के चेक भी वितरित किए जाएंगे।

पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं

सचिव विकास चौधरी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे तहसील स्तर पर आयोजित किए जा रहे लघु शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने एक नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img