*55वीं भव्य श्री महाकाली शोभायात्रा_– सैनी समाज महाकाली शोभायात्रा समिति द्वारा निकाली गयी*
जन सागर टुडे संवाददाता राजीव
अग्रवाल
गुलावठी
19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को समस्त सैनी समाज महाकाली शोभा यात्रा समिति द्वारा 55 वीं भव्य महाकाली शोभा यात्रा बहुत ही भव्यता व ऐतिहासिक शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी।
महाकाली शोभायात्रा को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। नगर में चारों तरफ जय मां काली के जयकारों से क्षेत्र गुंजमान हो गया।
भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ टाउन स्कूल से हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ श्री रामलीला मैदान प्राचीन बड़ा महादेव प्रांगण में संपन्न हुआ।
महाकाली शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति पारस ग्रुप कनिष्क नागर ने मां काली के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर व महाकाली की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभा यात्रा में बैंड बाजों के मधुर भक्तिमय संगीत व डीजे पर जय मां काली का भव्य संगीत भव्यता को दर्शाते हुए विशेष आकर्षण से भरे डोले शोभा यात्रा की भव्यता को दर्शा रहे थे।
मां काली को प्रत्यक्ष रूप में देखने व उनके दर्शनों के लिए नगर व क्षेत्र का अपार जन समूह शोभा यात्रा में मौजूद रहा।
शोभा यात्रा में सिकंदराबाद क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका परिषद शैलेश तेवतिया, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र तेवतिया, अनिल सिंघल आदि लोग भी उपस्थित रहे।
समस्त सैनी समाज महाकाली शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष हिमांशु सैनी, महामंत्री विजेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष कृष्ण सैनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, राजकुमार सैनी, आदि सम्मानित सदस्यों ने श्री महाकाली शोभायात्रा में आए हुए सभी अतिथियों का साफा, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी पुलिस सीओ प्रखर पांडे, नगर गुलावठी कोतवाल (एस एच ओ )धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सिटी इंचार्ज आनंद कुमार व समस्त पुलिस टीम ने शोभायात्रा में शांति व्यवस्था व शोभा यात्रा के मार्गों को व्यवस्थित रूप से पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद रखी, जिसके कारण नगर वासियों के क्षेत्रवासियों को शोभायात्रा देखने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।






