Tuesday, October 20, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगुलावठी में भव्य महाकाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित...

गुलावठी में भव्य महाकाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह, माँ महाकाली की आरती कर लिया आशीर्वाद**

**गुलावठी में भव्य महाकाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह, माँ महाकाली की आरती कर लिया आशीर्वाद**
जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल

**गुलावठी (बुलंदशहर)।**
श्री महाकाली सेवा समिति गुलावठी(मां दुर्गा कोल्ड ड्रिंक एवं लाल मिर्ची फैमिली रेस्टोरेंट) के तत्वाधान में मां काली की भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गयी। भव्य महाकाली शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ महाकाली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा आरती कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ महाकाली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ माँ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने माँ महाकाली से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

विधायक ने इस पावन अवसर पर माँ महाकाली से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा क्षेत्र की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img