Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedविजय भारद्वाज के ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत की भव्य लॉन्चिंग, सैकड़ों गणमान्य...

विजय भारद्वाज के ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत की भव्य लॉन्चिंग, सैकड़ों गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह

महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश लेकर आया नया गीत, कौशांबी के एट रेजिडेंसी होटल में सजी सितारों से सजी महफिल

जनसागर टुडे संवाददाता
गाजियाबाद। महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण का संदेश देने वाले गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ का कौशांबी स्थित एट रेजिडेंसी होटल में भव्य लॉन्च किया गया। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार इस गीत की लॉन्चिंग में सैकड़ों गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। उद्योग जगत, सामाजिक क्षेत्र, धर्म, खेल, बॉलीवुड और मीडिया से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत कर नारी शक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया।
गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सशक्तीकरण के विजन से प्रेरित बताया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता जैसे विषय प्रमुखता से सामने आए। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा..
‘इंडियन नारी शक्ति’ की लॉन्चिंग में सतमोला के सीएमडी अनिल मित्तल, विकसित भारत के नेशनल हेड डॉ. संतोष राय, अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद महाराज, स्टील कंज्यूमर फोरम की नेशनल चेयरमैन नमिता शर्मा, एशियन मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुज्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
मीडिया जगत से दैनिक भास्कर के वेस्टर्न यूपी हेड लियाकत मंसूरी और महुआ चैनल के जोनल हेड प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति भी चर्चा का केंद्र रही। इसके अलावा सिद्धार्थ मिश्रा, संतोष कुमार, पप्पू गुप्ता और विकास होनी सहित अनेक समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी ने बांधा समां..
गीत की मुख्य कलाकार प्रेरणा सिंह, मोनिका खुराना, भावना सक्सेना और बॉलीवुड अभिनेत्री सुषमा राजपूत कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सुषमा राजपूत ने मंच संचालन करते हुए अपने प्रभावशाली अंदाज से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कलाकारों और अतिथियों की सहभागिता ने लॉन्चिंग समारोह को यादगार बना दिया।

नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश..
गीत के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज ने इस प्रस्तुति के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर किसी भी विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश की प्रगति से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय भी है।
विजय भारद्वाज लंबे समय से सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों, गीतों, डॉक्यूमेंट्री और अन्य रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ‘इंडियन नारी शक्ति’ भी इसी सोच के साथ तैयार की गई एक रचनात्मक पहल है, जिसमें संगीत के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज..
भव्य लॉन्चिंग के बाद ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस प्रस्तुति के जरिए महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सम्मान और राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया गया है।
गीत की लॉन्चिंग के साथ आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह प्रस्तुति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा तथा समान अवसरों की भावना को मजबूत करने में योगदान देगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img