जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते मेडल
पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन अलीगढ़ ने जिलास्तरीय ब्रेच प्रेस चैंपियनशिप का किया आयोजन।
अलीगढ़।जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन अलीगढ़ के तत्वाधान में जिला स्तरीय ब्रेच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन फिटनेस फाइटर जिम मथुरा रोड पर किया गया
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान एवं मुख्य अतिथि जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन अलीगढ़ ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय ब्रेच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया है केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी खिलाड़ियों को नौकरी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है अलीगढ़ के ही गुलवीर सिंह एशियन गेम में शानदार प्रदर्शन का मेडल जीतने पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपए की धनराशि दी गई है विजेता खिलाड़ियों को गाजियाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम वर्ग भर में श्रीकृष्ण प्रथम वी शिवम द्वितीय रहे ।
59 किलो वर्ग भर में सागर प्रथम राजीव कुमार द्वितीय संदीप तृतीय रहे।
66 किलो वर्ग भर में अर्जुन अग्रवाल प्रथम आशीष कुमार द्वितीय शिवम वर्मा तृतीय रहे। 74 वर्ग भर में तेजस प्रथम यश द्वितीय अमन तृतीय रहे 83 किलो वर्ग भर में अरे दमन प्रथम मनीष द्वितीय अनुज तृतीय रहे। 93 किलो वर्ग भर में आकाश कुमार विवेक कुमार द्वितीय रहे।
105 किलो वर्ग भर में बादल चौधरी प्रथम रहे ।
महिला वर्ग में 69 किलोग्राम वर्ग बार में अलीशा खान प्रथम रही। 76 किलो वर्ग भर में गौरी राजपूत प्रथम
84 किलो भार में अदीबा खान प्रथम रही।
एक्यूज्ड 66 किलो वर्ग भर में ललित शर्मा प्रथम वी अर्जुन द्वितीय रहे। इस मौके पर अध्यक्ष संदीप शर्मा उपाध्यक्ष मनोज चौहान और विकास अग्रवाल सचिव अरुण राज, योगेश ं कोषाध्यक्ष, सह सचिव दीपक शर्मा व मीनाक्षी गोड उपस्थित रहे निर्णायक रेफरी की भूमिका में सौरभ अल्वी, हरिकेश तथा राजा शर्मा ने रहे






