Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedजहांगीराबाद में मानवता की मिसाल: मानव एकता ट्रस्ट ने सैकड़ों गरीब परिवारों...

जहांगीराबाद में मानवता की मिसाल: मानव एकता ट्रस्ट ने सैकड़ों गरीब परिवारों को बांटा राशन

जहांगीराबाद में मानवता की मिसाल: मानव एकता ट्रस्ट ने सैकड़ों गरीब परिवारों को बांटा राशन

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
​जहांगीराबाद। नगर में शनिवार को मानव एकता ट्रस्ट ने एक बार फिर समाज के सामने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। ट्रस्ट की ओर से शनिवार को साहब टॉकीज वाली गली स्थित कार्यालय पर सैकड़ों जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस सराहनीय पहल से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
​ट्रस्ट का यह निरंतर संकल्प है कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके जीवन में सहयोग की एक नई उम्मीद जग सके। ​इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। आयोजित कार्यक्रम में ​अज्जू पठान (अध्यक्ष), ​सुमित गर्ग, ​संजय सिंह, ​कुलदीप कुमार, आकिल नेताजी, ​मनोज प्रधान (ब्लॉक प्रमुख पति), ​इसरार पठान, ​इंतजार पठान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ​राशन वितरण के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अज्जू पठान ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी गरीब परिवार भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता से वंचित न रहे।” उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर गरीबों की मदद करने की अपील की और कहा कि इंसानियत, प्रेम और आपसी सहयोग से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। ​मानव एकता ट्रस्ट के इस निरंतर सेवा कार्य से स्थानीय क्षेत्र के गरीबों और जरूरतमंदों को संबल मिल रहा है, साथ ही यह संस्था समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे का एक मजबूत संदेश दे रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img