हाजी अकिल ने शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं, समर्थकों में खुशी का माहौल
गाजियाबाद।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नेहा खान को उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग से जुड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में नेहा खान के मुंहबोले भाई एवं वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अकिल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
हाजी अकिल ने कहा कि नेहा खान को मिली नई जिम्मेदारी से उनके समर्थकों में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगी। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने भी नेहा खान के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।






