Thursday, September 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, ससुराल पक्ष के...

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
जहांगीराबाद। नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
​ मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली मसूरी के गांव कल्लूगढ़ी निवासी आसरीन पुत्री अनवार अहमद का विवाह बीती 2 अप्रैल 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार जहांगीराबाद के ही रहने वाले आदिल पुत्र दीनमोहम्मद के साथ हुआ था। शादी में परिजनों द्वारा सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। ​पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस संबंध में उसने गाजियाबाद के मसूरी थाने में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर बीती 4 सितंबर 2026 को आरोपियों ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट की, आरोप है कि गत 4 सितंबर को मारपीट के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। ससुर और चचेरे ससुर ने पीड़िता के हाथ पकड़ लिए, जबकि दो ननदों ने उसके दोनों पैर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सास रसोई से तेल की कैन उठाकर लाई और पीड़िता के ऊपर तेल उड़ेल दिया। पति आदिल ने “आज तेरा किस्सा ही खत्म कर देंगे” कहते हुए माचिस की तीली से आग लगा दी। इस खौफनाक वारदात में पीड़िता लगभग 30 प्रतिशत झुलस गई। घटना के बाद आग में झुलसी पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में झुलसी हुई विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहाँ से डॉक्टरों ने उपचार के पश्चात् उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
​पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img