Monday, September 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRहाजी सलमान प्रकरण को लेकर लोनी में आक्रोश, हिन्दू रक्षा दल ने...

हाजी सलमान प्रकरण को लेकर लोनी में आक्रोश, हिन्दू रक्षा दल ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

लोनी, । हाजी सलमान प्रकरण को लेकर लोनी क्षेत्र में रविवार को हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रशीद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान किया था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने के बीच कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सड़क पर ही शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान द्वारा हिन्दू रक्षा दल के एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था। इस प्रकरण से संबंधित दोनों पक्षों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हिन्दू रक्षा दल ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन का आरोप है कि प्रकरण के दौरान लोनी विधायक के प्रति भी कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी मांग को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने रशीद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया था।
कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया सहित कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी संगठन की ओर से दी गई। वहीं, लोनी के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गई।
इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता अलग-अलग जत्थों में रशीद अली गेट की ओर पहुंचने का प्रयास करते रहे। इसी क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अमित प्रजापति सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गेट की ओर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में रोक लिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद अमित प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को वहीं शांतिपूर्वक बैठाया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन के समक्ष संगठन की मांगें रखीं।
अमित प्रजापति ने कहा कि संगठन किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं चाहता, लेकिन जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो हिन्दू रक्षा दल लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा कि हिन्दू रक्षा दल कानून-व्यवस्था और प्रशासन का सम्मान करता है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। संगठन का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाना है।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम समाप्त कर दिया।
हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि संगठन मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से अपनी आवाज उठाएगा।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img