Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedभाजपा ने पश्चिम क्षेत्र की नई टीम का किया ऐलान, 37 पदाधिकारियों...

भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र की नई टीम का किया ऐलान, 37 पदाधिकारियों को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्यों की हुई नियुक्ति

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष . पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जारी की गई सूची में कुल 37 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न स्तरों पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घोषित सूची में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 13 सदस्यों को शामिल किया गया है।

इन नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी……

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में विनोद त्यागी, मान सिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी और सुभाष वाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का (गोयल) और रूपेंद्र सैनी को नियुक्त किया गया है।
क्षेत्रीय मंत्री के रूप में अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी (सैनी), हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक ऋषि गौड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी और आयुष पवार को स्थान दिया गया है।
इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृष्ण चंद सैनी, रोहित वाल्मीकि, हसमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा, सतेंद्र चौधरी और राजीव लोचन प्रजापति को शामिल किया गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा जोर…..

भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी होगी।
नई टीम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक अभियानों को और गति मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img