Friday, August 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedलोकतंत्र सेनानी सुनील शर्मा के निधन से शोक की लहर

लोकतंत्र सेनानी सुनील शर्मा के निधन से शोक की लहर

लोकतंत्र सेनानी सुनील शर्मा के निधन से शोक की लहर

डीके निगम संवाददाता 

बुलंदशहर। पहासू क्षेत्र के गांव बनैल निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री सुनील शर्मा का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके पुत्र गौरव शर्मा ने बताया कि सुनील शर्मा वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद में केंद्रीय सहमंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इसके साथ ही वह धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भी थे। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुनील शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, धर्मयात्रा महासंघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img