लोनी–
अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 नगर पालिका परिषद लोनी वैभव त्रिपाठी द्वारा वार्ड संख्या-30 स्थित डेयरियों का निरीक्षण किया गया । नाले में गोबर बहाने की प्रथा को पूर्णतया समाप्त करने हेतु नगर स्थित डेयरियों को पूर्व में नगर पालिका अधिनियम १९१६ के अंतर्गत नोटिस और जुर्माना आदि की कार्यवाही की जा चुकी है किंतु डेरी मालिकों द्वारा सुधार नहीं लाया गया जिस कारण नगर में गंदगी और अव्यवस्था होती है । अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोनी वैभव त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुवे कहा कि ऐसी दशा में डेयरियों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करते हुए नगर से हटाने का कार्य किया जाएगा ।






