Sunday, May 31, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़बुजुर्ग महिला ने कहा कोतवाली में ही दे दूंगी जान,बेटी-दामाद पर लगाया...

बुजुर्ग महिला ने कहा कोतवाली में ही दे दूंगी जान,बेटी-दामाद पर लगाया मकान पर कब्जा करने का आरोप

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव निवासी एक विधवा महिला ने अपनी ही बेटी मीना सिंह और दामाद पर मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस एवं प्रशासन से हस्तक्षेप कर उसे अपने मकान में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। दुर्गा सिंह ने बताया कि उनके पति चित्रागंद सिंह का निधन हो चुका है। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दुर्गा सिंह का आरोप है कि उनकी बड़ी पुत्री मीना सिंह और दामाद मथुरा सिंह ने कुछ समय के लिए रहने के उद्देश्य से उनका मकान लिया था, लेकिन अब वे मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने स्वयं, उनके पुत्र-बहू तथा अन्य रिश्तेदारों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेटी और दामाद मकान छोड़ने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी मारपीट पर उतारू हो जाती है। वृद्धा ने यह भी बताया कि वह अपनी पुत्री के बेटे के नाम पहले ही भूमि दे चुकी हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याएं कम नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे मकान को खाली नहीं करवाया गया तो यही कोतवाली में आकर अपनी जान दे देंगे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img