क्षेत्र में ईदुल जुहा पर्व शांति और सौहार्द पूर्वक मनाया गया पुलिस के रहे सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर ।अहार क्षेत्र में ईदुल जुहा पर्व शांति और सौहार्द पूर्वक मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। अहार की ईदगाह में सुबह करीब साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। इसमें सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उधर घरों में महिलाओं ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन की दुआ की। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में पशुओं की कुर्बानी की।
उन्होंने गरीब और निर्बल लोगों को खैरात बांट कर शबाब लिया। दिनभर बच्चों ने ईद की खुशी मौज मस्ती की। इस के अलावा दरावर दुलखरा मौहरसा खदाना आदि गांवों में भी ईदुल जुहा पर्व की मस्जिदों में नमाज अदा की। आज सुबह से ही पुलिस बल गश्त करता रहा।






