Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनागरिकों को राहत पहुंचाए नगरपालिका : वैभव रस्तोगी।

नागरिकों को राहत पहुंचाए नगरपालिका : वैभव रस्तोगी।

नागरिकों को राहत पहुंचाए नगरपालिका : वैभव रस्तोगी।

शासन द्वारा नामित सभासदों ने व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए सौंपा पत्र

स्याना/बुलंदशहर,
मनोज सिंहल जन सागर टुडे :शासन द्वारा नामित सभासद/व्यापारी नेता वैभव रस्तोगी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर को जनहित से संबंधित 8 सूत्रीय पत्र सौंपकर अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता जताई। वैभव रस्तोगी के नेतृत्व में नामित सभासदों सुरेंद्र जैनवाल, सचिन ठाकुर व तुषार त्यागी ने ईओ से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। वैभव रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुनवाई तथा सरल प्रक्रियाओं के साथ उत्तम स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति संवेदनशील है। कार्यालयों में नागरिकों के सम्मान के साथ उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता के साथ किया जाना भी अपेक्षित है। अधिशासी अधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि वर्तमान में चल रही ग्रीष्म ऋतु में शीर्ष पर पहुंच रहे तापमान के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर समुचित पेयजल व्यवस्था की आवश्यकता है तथा नगरीय क्षेत्र में नपा द्वारा स्थापित वाटर कूलरों की नियमित देखभाल तथा आवश्यकतानुसार नए वाटर कूलर स्थापित कराए जाने चाहिए। नगर में नपा द्वारा संचालित जल आपूर्ति से संबंधित भूमिगत पाईपलाइन की लीकेज चिन्हित कराकर पाईप लाइनों को लीक प्रूफ कराना जरूरी बताया। नगरीय क्षेत्र के बाजारों की सड़‌कों को गड्ढामुक्त कराकर नागरिकों को राहत पहुंचाने की आवश्यकता जताई गई। नपा द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जाने में शीघ्रता बरती जानी जरूरी बताई। मानसून से पूर्व नगरीय सीमा में गंदे नाले/ नालियों की तलझड़ सफाई तथा संबंधित मलबे/कूड़े का तत्काल निस्तारण आवश्यक बताया। नगर में मच्छर /मक्खी आदि संक्रमण फैलाने वाले कीटों के शमन हेतु गुणवत्तायुक्त कीटनाशक स्प्रे तथा फांगिंग की जरूरत जताई गई। नगरपालिका रिकार्ड में आवेदकों द्वारा सम्पत्ति संबंधित प्रस्तुत नाम परिवर्तन प्रार्थनापत्रों पर अनावश्यक देरी न बरते जाने की आवश्यकता भी बताई गई। अधिशासी अधिकारी ने नामित सभासदों को आश्वस्त किया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा नगरपालिका से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर नागरिक उनसे संपर्क करें उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। विभाग कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img