भीषण गर्मी से आम जन मानस परेशान आमदनी पर भी पड़ने लगा असर।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहार जहांगीराबाद रोड़ पर गांव पौटा बादशाहपुर का मुख्य बाजार भीषण गर्मी के कारण सूना पड़ा हुआ है। सुबह से ही सूर्य देवता आग बरसाने लगते हैं।कपड़ा व्यापारी धीरज सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से ग्राहक कम आ रहे हैं जिससे आमदनी कम हो रही है।मिठाई विक्रेता दिनेश लोधी भी इसी बता रहे हैं। किराना व्यापारी यश कुमार ने भी तपन के कारण लाभ होना कम बताया। सब्जी विक्रेता बिन्नामी सिंह ने कहा भीषण गर्मी की वजह से लोग सुबह और शाम सब्जी खरीदने आते हैं जिससे आमदनी हो जाती और परिवार का पालन पोषण हो रहा है। इसके अलावा गांव हसनपुर वांगर, जटपुरा,चरौरा,दुलखरा,मौहरसा, रसूलपुर, दरावर, बनवारीपुर, खनौदा निवासी दुकानदार भी नौ तपा चलन से सूर्य देवता आग बरसाने में लगे हैं। लोगों पर आर्थिक असर पड़ रहा है।






