जनसागर टुडे
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे संतोष हवा में उछलते हुए एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी सर्विस रोड के किनारे जा गिरे.
आजमगढ़ / सूरज सिंह – गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर खीरीडीहा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मोटरसाइकिल चालक, उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. परिवार अपने साढू के घर गोरखपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था |कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट जगदीश कोइरीपुर के रहने वाले संतोष विश्वकर्मा (38) अपनी पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा (36) और पुत्र रियांश विश्वकर्मा (10) के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर अपनी रिश्तेदारी में गए थे. सोमवार को वापस लौटते समय अतरौलिया के गदनपुर इंटरचेंज पर रास्ता भूल गए. नीचे उतरने के बजाय एक्सप्रेस-वे पर आगे बढ़ गए | गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के पॉइंट नंबर 68.9 (खीरीडीहा गांव के पास) पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (रजिस्टर नंबर PB12AK 7396) ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष विश्वकर्मा हवा में उछलते हुए एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी सर्विस रोड के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.






