Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनवागत डीएम कुमार हर्ष ने बैलोंन भवानी माता के दर्शन कर लिया...

नवागत डीएम कुमार हर्ष ने बैलोंन भवानी माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

नवागत डीएम कुमार हर्ष ने बैलोंन भवानी माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

जिलाधिकारी ने माता रानी बैलोंन भवानी के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ जनपद में खुशहाली की कामना।

डीके निगम संवाददाता 

बुलंदशहर/ नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने शनिवार देर शाम डिबाई क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बैलोंन माता भवानी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने माँ भगवती का आशीर्वाद लिया और जनपद की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जिलाधिकारी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर सभी के कल्याण की कामना की।

माँ बैलोंन भवानी का यह पावन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, जिसके कारण यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं

इस अवसर पर सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी नरेश चंद्र वशिष्ठ, नेत्रपाल गुप्ता, अंकित उपाध्याय, अंकित भारद्वाज, राजा भारद्वाज, ठाकुर यश प्रताप सिंह, महेश भारद्वाज और कैलाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तहसील के कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के इस आगमन का स्वागत किया और इसे जनपद के लिए एक शुभ संकेत बताया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img