Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमण्डी सचिव की तानाशाही के खिलाफ आढतियों ने भरी हुंकार

मण्डी सचिव की तानाशाही के खिलाफ आढतियों ने भरी हुंकार

*मण्डी सचिव की तानाशाही के खिलाफ आढतियों ने भरी हुंकार*

*”मण्डी सचिव चोर है” के नारों से गूंजा मण्डी परिसर*

डिबाई से धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट

डिबाई। डिबाई की अनाज मण्डी में भृष्टाचार को लेकर आखिरकार आढतियों का गुस्सा फूट ही गया।
गौरतलब है कि डिबाई मण्डी सचिव अपनी कार्यशैली को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाओं में हैं।लेकिन अबकी बार मण्डी सचिव ने एक अजब-गजब कारनामा कर दिया जिससे अनाज मण्डी में मौजूद सभी आढतियों का सब्र जबाब दे गया और सब्र जबाब देता भी क्यूं नहीं ऐसी चिलचिलाती भीषण गर्मी में सभी दुकानों की विजली सप्लाई तीन महीनों से काट रखी है।जबकि मजे की बात है कि विजली का बिल सभी आढतियों का तीन महीनों तक का जमा है लेकिन मण्डी सचिव खुद और उनके कर्मचारी अपने ऑफिस में कूलर पंखे का आनन्द लेते हैं।अनाज मण्डी प्रधान रमेश चन्द्र का कहना है कि मण्डी सचिव अनिल चौधरी एक भृष्ट अधिकारी हैं जो डिबाई अनाज मण्डी में केवल दो
दिन ही आते हैं और उस दौरान अपने कर्मचारियों से अबैध उगाई कराकर अपनी जेब भरकर चले जाते हैं।आढतियों का आरोप है कि मण्डी परिसर में न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही किसानों को बैठने की व्यवस्था मण्डी में चारों ओर फैली गन्दगी भी मण्डी सचिव की ही देन है।जब घटना की जानकारी डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी को हुई तो तुरंत अनाज मण्डी पहुंचे और आढतियों से वार्ता कर मण्डी सचिव को खरी-खरी सुनाई।और कहा कि तुम जैसे अधिकारियों की बजह से ही हमारी सरकार बदनाम होती है।विधायक ने मण्डी सचिव को 24 घण्टे का समय दिया है कि सभी समस्याओं को निपटाकर सभी आढतियों को संतुष्ट करें।वहीं कुछ आढतियों ने डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी से मण्डी सचिव को हटाने की मांग रखी है क्योंकि मण्डी सचिव की तानाशाही इतनी बढ गई है कि अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है।हांलांकि डिबाई एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और कहा कि मण्डी सचिव द्वारा जो लापरवाही वरती गई हैं उन्हें जल्द से जल्द दुरूस्त कराया जाएगा।लेकिन वहीं मण्डी के आढतियों की मानें तो जबतक मण्डी सचिव के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होगी जबतक डिबाई अनाज मण्डी के हालात नहीं सुधरेंगे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img